छत्तीसगढ़

CG – पचपेड़ी-भटचौरा-जोंधरा में अवैध चखना सेंटर से आक्रोश: स्कूली बच्चों को दिक्कत आबकारी अधिकारी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रही थाना प्रभारी ने की कार्रवाई पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर/जिले पचपेड़ी विधानसभा क्षेत्र के पचपेड़ी, भटचौरा और जोंधरा में सरकारी शराब दुकानों के पास अवैध चखना सेंटरों के संचालन को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। जगह-जगह सड़क किनारे चल रहे इन अवैध सेंटरों से स्कूली छात्र-छात्राओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस मामले में कार्रवाई के जिम्मेदार मस्तूरी क्षेत्र की आबकारी अधिकारी ऐश्वर्या मिंज पल्ला झाड़ रही हैं।

क्या है पूरा मामला?

स्कूली बच्चों को परेशानी पचपेड़ी, भटचौरा और जोंधरा में शराब दुकानों के ठीक सामने और सड़क किनारे अवैध चखना सेंटर चल रहे हैं। सुबह-शाम स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को नशे में धुत लोगों और गाली-गलौज का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों ने कहा “बच्चियों की सुरक्षा को लेकर हम चिंतित हैं”।

लाइसेंसी संचालक घाटे में आबकारी विभाग से टेंडर लेकर चखना सेंटर चलाने वाले लोग भारी नुकसान झेल रहे हैं। उनका आरोप है कि बिना लाइसेंस वाले अवैध सेंटर सस्ते में परोसकर उनका ग्राहक तोड़ रहे हैं।
शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं लाइसेंसी संचालकों ने कई बार शिकायत की, लेकिन नतीजा शून्य रहा।

अधिकारी क्या कह रहे हैं?

आबकारी अधिकारी ऐश्वर्या मिंज जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि “कुछ दिन पहले मैंने किसी सरकारी मदिरा दुकान के पास से भीड़ को भगाया था और अवैध चखना चलाने वालों को हड़काया था।”
लेकिन जब पूछा गया कि पिछले 2-4 दिन में कोई कार्रवाई हुई है क्या, तो उन्होंने कहा “वो बाहर हैं”।

थाना प्रभारी ने दिखाई सक्रियता…

वहीं दूसरी ओर पचपेड़ी थाना की मुखिया कमला पूसाम ने बुधवार को पचपेड़ी में अवैध रूप से चखना सेंटर चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर कुछ लोगों को हटाया। पुलिस की इस कार्रवाई की लोगों ने सराहना की है।

स्थानीय लोगों का सवाल…

“पुलिस कार्रवाई कर सकती है तो आबकारी विभाग क्यों नहीं? जिनको देखरेख और रोकथाम की जिम्मेदारी मिली है वही बाहर का हवाला दे रही हैं। इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और कानून का डर खत्म हो रहा है।

कानून और नियम…

छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अनुसार सरकारी शराब दुकान के आसपास बिना अनुमति चखना/बैठक कराना प्रतिबंधित है। उल्लंघन पर सामान जब्ती और जुर्माने का प्रावधान है।

लोगों की मांग…

क्षेत्रवासियों और लाइसेंसी संचालकों ने कलेक्टर बिलासपुर और आबकारी आयुक्त से मांग की है कि:

1. पचपेड़ी, भटचौरा, जोंधरा में रोजाना संयुक्त जांच दल भेजा जाए
2. अवैध सेंटरों पर सख्त कार्रवाई कर सील किया जाए
3. स्कूल समय में विशेष निगरानी रखी जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button