CG – सेवा सहकारी समिति एरमसाही जयरामनगर में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ, पहले दिन खरीदा गया 38 क्विंटल धान पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी// जिला बिलासपुर : बीते दिनों मस्तूरी के सेवा सहकारी समिति एरमसाही जयरामनगर पंजी क्र 687, शाखा मस्तूरी जिला बिलासपुर में धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राधिकृत अधिकारी मनीष रात्रे मौजूद रहे।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि भास्कर पटेल, राजेश्वर पटेल, मुकेश पटेल, यदुराम साहू, नानदाऊ साहू एवं सेवा सहकारी समिति के समस्त किसानों की उपस्थिति में 38 क्विंटल धान की खरीद कर धान लेने का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में किसानों में खासा उत्साह देखा गया। धान खरीदी शुरू होने से किसानों ने खुशी जताई। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।
इस दौरान भाजपा के युवा नेता भास्कर पटेल ने साय सरकार द्वारा लगातार किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज पूरा छत्तीसगढ़ सुशासन की सरकार के कार्यों से बहुत खुश है। भाजपा की साय सरकार सभी वर्गों के लिए लगातार कार्य कर रही है और राज्य को विकास की पटरी पर लगातार दौड़ा रही है।
भास्कर पटेल ने कहा कि सरकार ने किसानों को भी कई तोहफे दिए हैं, जिनसे किसान भाई बहुत हर्षित हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी से लेकर विकास कार्यों तक हर क्षेत्र में सरकार किसानों और आम जनता के साथ खड़ी है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे।



