छत्तीसगढ़

CG – पामभोई परिवार की राजनीति में वापसी,युवा चेहरे भाग्यांश आदिनारायण राज पामभोई ने संभाली कमान…

पामभोई परिवार की राजनीति में वापसी,युवा चेहरे भाग्यांश आदिनारायण राज पामभोई ने संभाली कमान

​जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित पामभोई परिवार की अगली पीढ़ी अब सक्रिय राजनीति में मजबूती से उतर चुकी है। स्वर्गीय आदिनारायण पामभोई के बेटे और पूर्व विधायक राजेंद्र पामभोई के भतीजे,भाग्यांश आदिनारायण राज पामभोई के सक्रिय होने से क्षेत्रीय राजनीति में नए उत्साह का संचार हुआ है।

पिछले कुछ समय से भाग्यांश लगातार क्षेत्र के कार्यक्रमों में नजर आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के साथ उनकी मौजूदगी ने यह साफ कर दिया है कि वे एक नई जिम्मेदारी के साथ जनता के बीच आए हैं।

भाग्यांश आदिनारायण राज पामभोई का कहना है कि वे अपने परिवार की सेवा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने युवा ऊर्जा और जनसंपर्क को अपना मुख्य आधार बनाया है। उनका लक्ष्य लोगों की समस्याओं को समझना और उन्हें दूर करने के लिए सक्रिय प्रयास करना है।

​राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाग्यांश का जमीनी जुड़ाव और उनकी कार्यशैली उन्हें आने वाले समय में क्षेत्र का एक प्रभावशाली युवा नेता बनाएगी। पामभोई परिवार के समर्थकों में भी इस वापसी को लेकर खासा उत्साह है।

Related Articles

Back to top button