छत्तीसगढ़

CG – लगातार बारिश से बेहाल परसोड़ी-गोपालपुर खेत बने नदी-तालाब किसानों को फसल बर्बादी का डर शासन-प्रशासन से मदद की गुहार पढ़े पूरी ख़बर

पचपेड़ी//बिलासपुर जिले की पचपेड़ी तहसील के परसोड़ी और गोपालपुर गांव में लगातार हो रही भारी बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। यहां सैकड़ों एकड़ में लगी फसल जलमग्न हो गई है।

खेतों का नजारा ऐसा है जैसे चारों ओर नदी-तालाब लहरा रहे हों। जहां तक नजर जा रही है वहां सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। धान, सोयाबीन और अन्य फसलें पूरी तरह पानी में डूबी हुई हैं।

किसानों में दहशत…

किसानों को अब सबसे बड़ा डर फसल बर्बाद होने का सताने लगा है। लगातार बारिश और खेतों में भारी जलभराव के कारण फसलें गलने-सड़ने लगी हैं। समस्या यह है कि अगर बारिश रुक भी जाए तो इतने पानी को खेतों से निकालने में कई दिन से लेकर हफ्ते भर का समय लग सकता है।

ग्रामवासी बताते हैं कि _”चारों तरफ यही हाल है, पानी निकालें तो निकालें कहां? हर खेत, हर नाली ओवरफ्लो है।”_

शासन-प्रशासन से उम्मीद…

अब किसानों को सिर्फ शासन-प्रशासन से ही उम्मीद है। किसानों की मांग है कि तत्काल पटवारी, कृषि अधिकारी एवं राजस्व टीम भेजकर फसल नुकसान का सर्वे किया जाए और जलनिकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि बची हुई फसल को बचाया जा सके।

लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्राकृतिक आपदा के सामने किसान सबसे ज्यादा असहाय होते नजर आ रहें हैँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button