CG Patwari Strike : छत्तीसगढ़ में 34 और पटवारी निलंबित, अब तक 141 पर गिरी गाज, 336 के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस…

आठ जिलों में 34 पटवारियों पर कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में सबसे अधिक 8 पटवारियों को निलंबित किया गया है। जशपुर में 9, कोरबा में 2, मुंगेली में 4, जांजगीर-चांपा में 4, सक्ती में 2, सुकमा में 1 और बीजापुर में 4 पटवारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। इन नई कार्रवाइयों के बाद प्रदेश में निलंबित पटवारियों की संख्या 141 पहुंच गई है।
3,912 पटवारियों को जारी हुए कारण बताओ नोटिस
हड़ताल को लेकर प्रशासन की ओर से अब तक प्रदेशभर में 3,912 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसके अलावा 95 पटवारियों का तबादला किया गया है। प्रशासनिक कार्रवाई के तहत 336 पटवारियों के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई भी की गई है।
186 पटवारियों को अंतिम चेतावनी
विभागीय कार्रवाई के बीच 186 पटवारियों को अंतिम चेतावनी भी दी गई है। लगातार निलंबन, तबादले और नोटिस जारी होने से स्पष्ट है कि प्रशासन हड़ताल को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है। वहीं, इन कार्रवाइयों के बीच पटवारी आंदोलन और राजस्व व्यवस्था पर इसके असर को लेकर स्थिति बनी हुई है।


