CG – पटवारी सस्पेंड : SDM ने की बड़ी कार्रवाई, इस लापरवाही पर गिरी गाज, पटवारी को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित…

बलरामपुर। बलरामपुर–रामानुजगंज जिले में पटवारी को निलंबित किया गया है। पटवारी के द्वारा नामांतरण प्रकरणों में विलंब किया जा रहा था, जिसके चलते निलंबन की कार्यवाही की गई है। मामला विकासखंड कुसमी के चांदो तहसील का है।
कुसमी विकासखंड के चांदो तहसील में शैलेश कुमार मिंज पटवारी के पद पर पदस्थ हैं। उनके द्वारा ऑनलाइन नामांतरण के प्रकरणों में लापरवाही बरती जा रही थी। जिसके चलते जनता को परेशानी हो रही थी। उन्हें प्रकरणों के जल्द निराकरण के लिए चेतावनी भी जारी की गई थी। पर उनके द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया गया। जिसके चलते उनके खिलाफ कार्यवाही की गई।
पटवारी शैलेश कुमार मिंज का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3(1), (दो),3 क (ख) एवं 3 क (ग) का उल्लंघन है। जिस पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी करुण डहरिया ने पटवारी शैलेश कुमार मिंज को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 (1) ( क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय निर्वाचन शाखा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी में नीयत किया गया है।



