छत्तीसगढ़

CG – 100 से अधिक छात्र-छात्राओं का पीएम श्री सेजेस चकरभाठा भ्रमण इस बार बालिकाओं को भी दिया जाएगा प्रवेश जानें प्रिंसिपल नें किन बातों पर दिया जोर पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//माध्यमिक शाला रहंगी, माध्यमिक शाला तेलसरा एवं आसपास के अन्य शालाओं से लगभग सौ छात्राओं ने पीएम श्री सेजेस चकरभाठा विद्यालय का भ्रमण किया एवं विद्यालय के सुविधाओं ,पढ़ाई का स्तर एवं इंफ्रास्ट्रक्चर का अवलोकन किया। विद्यालय के प्राचार्य विकास नायक रॉय के द्वारा किए गए पहल के अंतर्गत उक्त भ्रमण का आयोजन किया गया था।

जिसका प्रमुख उद्देश्य नए सैशन 2026-27 में हिंदी मीडियम में भी 6 वीं से 12वीं की कक्षा में बालिकाओं को प्रवेश देना प्रमुख है। बता दें कि विगत 15 वर्षों से इस विद्यालय में बालिकाओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था शासन की मंशा के अनुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत अब छात्राओं को हिंदी मीडियम 6वीं से 12वीं कक्षा में प्रवेश देना ही प्रमुख उद्देश्य है।

इस भ्रमण में छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों के साथ स्कूल परिसर में उपलब्ध सुविधाओं को नजदीक से जाना। भौतिकी ,रसायन और जीव विज्ञान के प्रयोगशालाओं में शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों को उनके सभी जिज्ञासाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कंप्यूटर लैब में बच्चों ने विशेष रुचि दिखाई इसके साथ-साथ मैथ्स क्लब,स्मार्ट क्लास बैंकिंग हेल्थ केयरलैब और स्कूल के भव्य लाइब्रेरी के साथ-साथ स्पोर्ट ग्राउंड और स्पोर्ट रूम को भी बच्चों ने नजदीक से देखा और समझा।

बच्चों को विद्यालय के सभी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई । बच्चों को विद्यालय के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि कैसे हमारे स्कूल के छात्र ने मुंबई में जाकर अपने मॉडल का प्रदर्शन किया है वही स्कूल की एक छात्रा के मॉडल ने राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त किया,खेल में स्कूल ने नेशनल और स्टेट लेवल पर चार गोल्ड मेडल के साथ-साथ कई मेडल अपने नाम की है और विभिन्न खेलों जैसे कबड्डी,खो-खो,बैडमिंटन में भी स्कूल में स्टेट लेवल का प्रदर्शन किया है।

स्कूल के ही कुछ छात्राएं क्रिकेट में नेशनल लेवल पर अपना नाम कमा चुकी है। आगामी वर्ष में स्कूल में म्यूजिक (संगीत)क्लासेस,योगा क्लासेस,मेडिटेशन(ध्यान, मनन) क्लासेस,अबेकस(गणितीय गणना) क्लासेस,बागवानी और विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि जैसा कि दो दिन पहले रायपुर में माननीय शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में सभी सेजेस के 751 प्राचार्यों की बैठक रखी गई थी।

शासन के एजेंडा के अनुरूप विद्यालय को तैयार किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत हिंदी मीडियम की शाला में कक्षा 6वी एवं 12वीं में बालिकाओं को प्रवेश देना प्रमुख उद्देश्य है जिसके लिए लिमिटेड (सीमित) सीट रखा गया है। छात्राओं में प्रवेश हेतु विशेष उत्साह देखा गया शाला भ्रमण के बाद बालिकाओं ने इच्छा जताई कि वह से किसी विद्यालय में एडमिशन लेना चाहते हैं छात्र-छात्राओं के लिए भोजन की भी व्यवस्था किया गया था अंत में उन्हें उपहार देकर विदा किया गया।

Related Articles

Back to top button