CG - आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता से पुलिस ने की मारपीट, घटना  निंदनीय - आप नेता समीर खान

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता से पुलिस ने की मारपीट, घटना  निंदनीय - आप नेता समीर खान

बीजापुर :  बीजापुर जिले के आवापाली  में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता के साथ पुलिस द्वारा मारपीट की घटना को लेकर आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री , समीर खान व  पदाधिकारियों  व जांच टीम ने प्रेस वार्ता ली,, आप के संगठन मंत्री समीर खान ने कहा कि बर्बरता पूर्वक घर से उठाकर ले जाकर मारपीट करना, एक कार्यकर्ता को काम करने से रोकना, मोबाइल छीन लेना, पार्टी के टोपी ओर गमछा छीन लेना, यह दुखद है।

बता दे कि कुछ दिन पहले हमारे कार्यकर्ता के द्वारा जनता  के समस्याएं को सुनने के लिए निकले हुए थे।इसी दौरान पहले तो आवापली थाना में उनके साथ मारपीट की गई फिर अगले दिन बासागुड़ा थाना में उनके साथ मारपीट की गई।

 

6sxrgo

इस संबंध एक पार्टी  कार्यकर्ता के साथ अलग अलग थानों में मारपीट करना निंदनीय है। आगे बात करते हुए, आप नेता समीर खान ने एसपी बीजापुर पर आरोप भी लगाए कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के मामले को लेकर जब कार्यालय जाकर बातचीत की गई तो उन्हें इस बात की कोई जानकारी भी नहीं थी मतलब बीजापुर में सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ कानून भी सही नहीं है।

आगे आप नेता समीर खान ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी के सरकार आने के बाद कई ऐसी घटनाएं घट चुकी है। सुरक्षा ओर कानून को देखे तो पूरा चरमराई हुई है ओर आम जनता जनता कानून व्यवस्था से काफी त्रस्त है। आम आदमी  पार्टी के जांच टीम के द्वारा जांच के बाद जिला  मुख्यालय में प्रेस वार्ता लेकर जानकारी दी गई  किस तरह चुनाव से पहले काम करने से रोका जा रहा है।

जांच टीम के साथ मौजूद  थे ST विंग के प्रदेश अध्यक्ष मेहर सिंग भटी, प्रदेश संगठन मंत्री, समीर खान, प्रदेश  उपाध्यक्ष  देवलाल नरेटी बस्तर लोकसभा अध्यक्ष, नरेंद्र नाग, बस्तर जिला सचिव, राकेश  कश्यप,   बीजापुर जिला अध्यक्ष, अनिल दुर्गम, बीजापुर जिला सचिव, सतीश मांडवी, दंतेवाड़ा पूर्व प्रत्याशी, बलू राम भवानी , ओर भी अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


fdab703f-f58b-435d-9d15-6e0ee1841e2a
abeb28cc-6987-4bff-83c2-ab1d76804ba2
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Oct/2024

नवनियुक्त एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर का किया पदभार ग्रहण...

25/Oct/2024

CG- कैबिनेट ब्रेकिंग : इस तारीख को होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर.....

25/Oct/2024

CG TI प्रमोशन ब्रेकिंग : 26 SI को दीपावली पर मिला प्रमोशन का तोहफा, 26 SI बनाये गए टीआई, आदेश जारी......

25/Oct/2024

CG- CRPF जवान ने की आत्महत्या : ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप.....

25/Oct/2024

CG Police Transfer ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, TI, ASI समेत 50 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट….