मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG Police Constable Recruitment 2023-24 : पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए तिथियां घोषित, दिशा-निर्देश जारी……

On: December 12, 2025 7:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---

महासमुंद। छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2023-24 के चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए तिथियां और दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक महासमुंद, आशुतोष सिंह ने सभी चयनित आरक्षक (जीडी), आरक्षक (चालक) और आरक्षक (ट्रेड–मोची/डीआर) अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रक्रिया के अगले चरण के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए हैं।

सभी चयनित अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल दस्तावेज, उनकी तीन-तीन छायाप्रतियां, छह पासपोर्ट साइज फोटो और तीन प्रतियों में भरा हुआ अनुप्रमाणन फार्म साथ लाना होगा। अनुप्रमाणन फार्म के पृष्ठ क्रमांक 5 में दिए गए पहचान पत्र को सक्षम प्राधिकारी से सत्यापित कराकर सत्यापित प्रति भी तीन प्रतियों में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होगी। अभ्यर्थियों को इन दस्तावेजों के साथ पुलिस कार्यालय महासमुंद की स्थापना शाखा में उपस्थित होकर चरित्र सत्यापन के लिए अनुप्रमाणन फार्म भरना सुनिश्चित करना है।

दस्तावेज सत्यापन के लिए तिथि और अभ्यर्थियों का वर्गवार विवरण भी जारी किया गया है। 13 दिसंबर 2025 शनिवार को आरक्षक (जीडी) अनारक्षित वर्ग के क्रमांक 01 से 41 तक के कुल 41 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसी तरह 14 दिसंबर 2025 रविवार को आरक्षक (जीडी) के अन्य पिछड़ा वर्ग के क्रमांक 01 से 12 तक कुल 12 अभ्यर्थियों, अनुसूचित जनजाति वर्ग के क्रमांक 01 से 23 तक के कुल 23 अभ्यर्थियों एवं अनुसूचित जाति वर्ग के क्रमांक 01 से 10 तक के कुल 10 अभ्यर्थियों को उपस्थित होना है। इसके अलावा आरक्षक (चालक) के कुल 03, जिसमें अनारक्षित वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति के एक-एक अभ्यर्थी, एवं आरक्षक (ट्रेड–मोची) अनारक्षित वर्ग के एक अभ्यर्थी तथा आरक्षक (ट्रेड–डीआर) अनारक्षित वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के एक-एक अभ्यर्थी कुल 02 अभ्यर्थी को भी इसी दिन दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है।

साथ ही 15 दिसंबर 2025 सोमवार को ऐसे अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रखा गया है, जो किसी कारणवश अपनी निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो पाए हों। पुलिस विभाग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर संपूर्ण दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रक्रिया को पूर्ण करें, ताकि नियुक्ति संबंधी कार्यवाही समय पर पूर्ण की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CG Crime News: बर्थडे बॉय की हत्या का खुलासा: दोस्त ने ही कार से रौंदकर उतारा मौत के घाट, चौंकाने वाली वजह आई सामने….

राजिम कुंभ की तैयारियां तेज: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में की विस्तृत समीक्षा बैठक….

CG Accident- छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवकों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी, 3 की मौत, कांच तोड़कर निकाले गए चार युवक….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित सोलर सिस्टम का किया निरीक्षण….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही के घर पहुँचकर जाना ज़मीनी अनुभव….

रायपुर साहित्य उत्सव 2026: साहित्य प्रेमियों के लिए खुशखबरी, उत्सव स्थल तक निःशुल्क बस सेवा शुरू….