छत्तीसगढ़

CG Police Transfer ब्रेकिंग : थाना प्रभारियों समेत SI, ASI का तबादला, SP ने जारी किया आदेश, जाने किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…..

कोरबा। पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी एम. बी. पटेल को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें अब कटघोरा थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी को कोरबा कोतवाली का नया थाना प्रभारी (TI) नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा निरीक्षक मनोज कौशिक को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना पाली सम्बद्ध किया गया है। उप निरीक्षक शिव कुमार कोसरिया को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना सिविल लाइन रामपुर, सउनि धनंजय जाटवर को थाना बालकोनगर से थाना सिविल लाइन रामपुर के साथ सउनि अनिल खाण्डे और शनि कुमार का भी तबादला किया गया है।

देखें आदेश….

Related Articles

Back to top button