छत्तीसगढ़

CG Political ब्रेकिंग : शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, कई नए चेहरों को मौका, देखें सूची…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए रायपुर शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। पिछली बार जारी हुई सूची को पीसीसी ने अनुमोदित नहीं होने का हवाला देकर तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। सियासी गलियारों में संगठन के भीतर खीचतान की बात कही जा रही थी, लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। पीसीसी ने शनिवार को 61 सदस्यों वाली सूची जारी कर दी है। इनमें 12 उपाध्यक्ष और 18 महामंत्री बनाए गए हैं।

नई कार्यकारिणी में 61 सदस्य शामिल

रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी में 61 सदस्यों को शामिल किया गया है। जारी सूची में सचिन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। 12 सदस्यों को उपाध्यक्ष और 19 सदस्यों को महामंत्री बनाया गया है। वहीं 20 सदस्यों को सचिव और 10 कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जगह दी गई है।

देखें सूची….

Related Articles

Back to top button