छत्तीसगढ़

CG Politics ब्रेकिंग : पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस.सिंहदेव ने BJP को लेकर कही ये बड़ी बात, बयान से मचा सियासी घमासान….

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस.सिंहदेव ने बीजेपी पर हमला करते हुए उसे अंग्रेजों की औलाद करार दिया। उन्होने एक्स पर लिखा। अंग्रेज चले गए अपनी औलाद छोड़ गए। इसके साथ ही सिंहदेव ने बहुसंख्यकों को डराने, अल्पसंख्यकों को अमानवीय दिखाने और नफरत फैलाकर वोट बटोरने का आरोप भी लगाया है।

सिंहदेव के इस तीखे हमले से सूबे की राजनीति गरमा गयी है। सिंहदेव के इस बयान पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होने मीडिया से बातचीत में कहा कि अंग्रेजों के कौन करीब था, यह सब जानते हैं। देश की सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करते हुए भाजपा काम कर रही है। सोनिया गांधी रिमोट से सरकार चलाती थी। देश पर पहला हक माइनोरिटी का है, यह कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से कहलवाया था। भाजपा समावेशी राष्ट्रवाद की नीति पर काम कर रही है और कांग्रेस को अब आत्ममंथन करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button