छत्तीसगढ़

CG Politics : कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी में आए गुरु, दिग्गज नेता को भारी मतों से हराकर बने विधायक, जानिए धर्म गुरु से मंत्री तक का सफर…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। जिसमें आरंग से बीजेपी विधायक गुरु खुशवंत साहेब को भी मंत्री बनाया है। उन्हें राज्यपाल रामेन डेका ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

गुरु खुशवंत साहेब आरंग विधानसभा के ग्राम भंडारपुरी धाम के रहने वाले हैं। गुरु खुशवंत साहेब के पिता सतनामी समाज के धर्मगुरु बाल दास साहेब पहले भाजपा में थे। 2013 के चुनाव उन्होंने भाजपा के पक्ष में जमकर काम किया था। सतनामी समाज का प्रभाव राज्य की 10 विधानसभा सीटों पर है।

2018 के चुनाव से पहले बाल दास कांग्रेस में शामिल हो गए थे, लेकिन 22 अगस्त 2023 को कांग्रेस पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने उनके पुत्र गुरु खुशवंत साहेब को आरंग विधानसभा सीट से मंत्री शिव डहरिया के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा था।

16 हजार से भी ज्यादा मतों के अंतर से हासिल की जीत

आरंग विधानसभा सीट में सतनामी समाज की बहुलता है। खुशवंत साहेब सतनामी समाज के धर्मगुरु के बेटे हैं. उनकी समाज में अच्छी पकड़ है। क्षेत्र में भी वह काफी सक्रिय है। नतीजा गुरु खुशवंत साहेब को 94039 वोट मिलें। जबकि कांग्रेस के शिव डहरिया को 77501 वोट मिले। खुशवंत साहेब ने 16538 वोटों से जीत हासिल की।

बायोडाटा

गुरु खुशवंत साहेब
पिता– राजगुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब (गुरुगद्दीनसीन गुरुद्वारा भंडारपुरीधाम)
राष्ट्रीय अध्यक्ष-अखिल भारतीय सतनाम सेना
जन्म तिथि–27 मार्च 1989
वैवाहिक स्थिति–अविवाहित
शैक्षणिक योग्यता :- ग्रेजुएट इंजीनियरींग (मेकेनिकल) पोस्ट ग्रेजुएट – मास्टर इंजीनियरिंग (टर्बो मशीनरी)

Related Articles

Back to top button