CG Politics : 150 से अधिक ग्रामीणों ने थामा BJP का दामन, सीएम साय ने दिलाई सदस्यता…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा क्षेत्र में भाजपा का कुनबा बढ़ा है। राजधानी स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में 150 से अधिक ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता ली। ग्रामीणों के भाजपा में शामिल होने को पार्टी के लिए क्षेत्र में बढ़ती राजनीतिक पकड़ के तौर पर देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भाजपा में प्रवेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने वालों में कोयलीबेड़ा मंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्रामीण शामिल रहे।
नक्सल प्रभावित इलाके में इतनी बड़ी संख्या में ग्रामीणों के भाजपा में शामिल होने को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।पार्टी नेताओं ने कहा कि ग्रामीणों के जुड़ने से क्षेत्र में संगठन को और मजबूती मिलेगी। वहीं भाजपा प्रवेश कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।



