छत्तीसगढ़

CG – मदर्स डे पर मिली बड़ी सौगात : बंदिनियों को मिली अपनों से जुड़ने की राह, जेल में वीडियो कॉलिंग पर महिला कैदी परिजनों और अधिवक्ताओं से कर सकेंगी बात……

रायपुर। मदर्स डे के अवसर पर रायपुर के महिला जेल में बंदिनियों के लिए खुशियों की एक नई किरण जगी है। प्रिजन इनमेट वीडियो कालिंग सिस्टम के जरिए महिला कैदी अपने परिजनों के अलावा अपने अधिवक्ता से बात कर सकेंगी। यह सुविधा राज्य की सभी 33 जेलों में मदर्स डे के अवसर पर राज्य सरकार ने प्रारंभ कर दी है। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में प्रिजन इनमेट वीडियो कालिंग सिस्टम का डिप्टी सीएम विजय शर्मा की घोषणा के अनुरूप आज विधिवत शुभारंभ किया। इस सिस्टम से महिला कैदी अपने परिवारजन एवं अधिवक्ता से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात कर सकेगी। यह सिस्टम जेल विभाग एवं BSNL के बीच हुए MoU के अंतर्गत स्थापित किया गया है।

मदर्स डे के अवसर पर जेल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण प्राप्त 38 महिला बंदिनियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण कर सम्मानित किया गया। महिला बंदिनियों के साथ जेल में रह रहे 14 बच्चों को जेल विभाग की और से उपहार वितरित किये गए।

इस अवसर पर हिमांशु गुप्ता डीजी जेल, योगेश सिंह क्षत्री जेल अधीक्षक, विजय छबलानी (बीएसएनएल), गरिमा पांडेय महिला जेल प्रभारी एवं समस्त जेल स्टाफ, संबंधित महिला बंदिनी उपस्थित थी।

इस सुविधा के प्रारंभ होने स महिला बंदियों को शारीरिक रूप से मुलाकात कक्ष में जाने या परिजनों को जेल तक आने की लंबी प्रक्रिया से राहत मिलेगी। वीडियो कॉलिंग के लिए शुल्क भी तय की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button