छत्तीसगढ़

CG इनामी महिला नक्सली ढेर BREAKING : पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़,25 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी….

डेस्क : “दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 25 लाख की इनामी महिला नक्सली लीडर रेणुका उर्फ बानू को ढेर कर दिया है। रेणुका DKSZC- दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर थी। शव के साथ एक इंसास राइफल, गोला बारूद बरामद किया गया है। दोनों ओर से फायरिंग अब भी जारी है। मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। ”

“सोमवार सुबह नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों की टीम निकली थी। करीब 9 बजे जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया। दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इससे पहले 25 मार्च को सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ ​​सुधाकर समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया था। बस्तर रेंज में जवानों ने इस साल अब तक मारे गए 119 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं।”

Related Articles

Back to top button