अन्य ख़बरें

CG -बिरसा मुंडा जन्म दिवस, बाल दिवस और विश्व मधुमेह दिवस पऱ मध्यनगरीय विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन पढ़े पूरी ख़बर

मल्हार// राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई बद्री प्रसाद देवांगन मध्यनगरीय उच्च माध्य विद्यालय मल्हार में बिरसा मुंडा जन्म दिवस 15 नवंबर, बाल दिवस 14 नवंबर और विश्व मधुमेह दिवस 14 नवंबर को उत्साह पूर्वक मनाया गया।

विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार वैष्णव और सभी शिक्षकों के द्वारा चाचा नेहरू के छाया चित्र और मां भारती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सभी छात्रों को तिलक लगा कर सम्मान किया गया।

अपने प्रथम उद्बोधन में प्राचार्य के द्वारा चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए, स्वतंत्र भारत में पंडित नेहरू के योगदान को याद किया गया।

एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी करुणेश कुमार नापित के द्वारा बिरसा मुंडा के जीवन और योगदान व बलिदान को याद किया गया।

हिमांशी साहू के द्वारा मधुमेह रोग पर छात्रों से चर्चा की गई। मधुमेह रोग के लक्षण, बचाव और निदान पर चर्चा की गई और बच्चों से प्रश्न भी पूछे गए।

कार्यक्रम में सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं और छात्र / छात्राएं उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम डॉ मनोज सिन्हा (कार्यक्रम समन्वयक), डॉ कांति अंचल (पूर्व जिला संगठक) और शीतेश जैन (जिला संगठक) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button