छत्तीसगढ़

CG – बस्तर में लगातार हो रहे अवैध कफन दफन के मामले को लेकर प्रांत संयोजक शुभम नाग का बस्तर दौरा…

बस्तर में लगातार हो रहे अवैध कफन दफन के मामले को लेकर प्रांत संयोजक शुभम नाग का बस्तर दौरा

जगदलपुर। बजरंग दल के प्रांत संयोजक शुभम नाग का एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर स्थित सीताराम शिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई थी। बैठक की शुरुवात संघठन के पद्धति के अनुसार दीप प्रज्ज्वलित कर ब्रह्मनाद एवं विजय महामंत्र के पश्चात शुभम नाग ने कार्यकर्ताओं को अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में युवाओं को संगठन से जुड़कर राष्ट्र एवं धर्म सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से साप्ताहिक मिलन केंद्र को और मजबूती से करने को कहा क्यों कि साप्ताहिक मिलन हिंदू समाज को संगठित करने का प्रमुख केंद्र है एवं मठ मन्दिरों की सुरक्षा भी होगी।

नाग ने आगे कहा कि बजरंग दल की ध्येय वाक्य सेवा , सुरक्षा, संस्कार है जिस पर बजरंग दल पर कार्य करता है। बजरंग दल हिंदू समाज की अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेगा बस्तर में हो रहे अवैध कफन दफन के मामले आए दिन देखने को मिलते है ईसाई मिशनरी जानबूझकर गांव का माहौल खराब करने में कार्य करता है और कई बार कांकेर आमाबेड़ा , नारायणपुर जैसे अप्रिय घटनाओं को अंजाम देने के फिराक में रहते है। जिससे प्रदेश का छवि धूमिल होती है बस्तर क्षेत्र माता दंतेश्वरी माता मावली की पवित्र भूमि है जिसमें भगवान राम ने वनवास काल में अपनी वनवास काल अधिकता समय यही पर काटी बस्तर देवी देवताओं की भूमि है यहां के लोग माटी को अपनी मां मानते है और मां के साथ कोई खिलवाड़ करे बर्दास्त योग्य नहीं है। माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन करना चाहिए मिशनरी अपने हरकतों से बाज आ जाए अन्यथा भोगने के लिए तैयार रहे। बैठक के दौरान संघठन की आगामी कार्य योजना एवं गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा कर रायपुर में होने वाले बजरंग दल प्रशिक्षण वर्ग में सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण लेने का आग्रह किया।

विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप ने बस्तर में हो रहे अवैध धर्मांतरण का पुरजोर विरोध करके कहा कि बजरंग दल अब बर्दाश्त करने वाला नहीं है हमारे भोले भाले आदिवासी समाज को गुमराह करना बंद करे। जिला बस्तर शंकर लाल गुप्ता जी ने सभी कार्यकर्ताओं को धर्म विरोधी तत्व जैसे लोगों को निपटने के लिए हमेशा तत्पर रहने को कहा।

इस इस बैठक में प्रांत संयोजक शुभम नाग, विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप, जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता, जिला धर्म प्रसार देवेंद्र कश्यप, जिला संयोजक विष्णु ठाकुर, सह संयोजक योगेश रैली, नगर संयोजक जगदीश ठाकुर, सह संयोजक अजय सिंह, गौ रक्षा प्रमुख शत्रुघ्न कश्यप, सह प्रमुख पवन , काशी चालकी, हेमराज कश्यप, एवं नगर के दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button