छत्तीसगढ़

CG – Psycho बॉयफ्रेंड ने पहले गर्लफ्रेंड पर किया जानलेवा हमला, फिर ली खुद की जान, ऐसे दिया वारदात को अंजाम……

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उरगा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही गर्लफ्रेंड का गला काट दिया, इसके बाद खुद का गला काटकर मौत को गले लगा लिया। दोनों ही युवक और युवती बिलासपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। इस घटना में जहां युवक की मौत हो गयी, वहीं लड़की को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक और लड़की दोनों बिलासपुर के रहने वाले है, जो कि बस से कोरबा पहुंचे थे। घटना के बाद मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती युवती को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। पुलिस की जांच में मृतक बॉयफ्रेंड का नाम 28 वर्षीय शुभम नायडू है, जो कि शादीशुदा है। वहीं गंभीर रूप से घायल लड़की का नाम 22 वर्षीय निशा उर्फ प्रतीक्षा है। पुलिस के मुताबिक दोनों बिलासपुर के रहने वाले हैं। दोनों घर में बिना कुछ बताये निकल गये थे। वहीं युवती के लापता होने की सूचना परिजनों ने बिलासपुर पुलिस को दी थी। ऐसे में बिलासपुर पुलिस लापता युवती की तलाश कर रही थी। इस बीच दोनों रात 9 बजे के लगभग बस से कोरबा पहुंचे।

उरगा थाना के संडैल नाला के पास दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे तैश में आकर शुभम ने अपने पास रखे चाकू से निशा पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या की कोशिश की। लड़की के लहूलुहान होने के बाद शुभम ने चाकू से खुद का भी गला काट लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस पूरे घटनाक्रम में गंभीर रूप से घायल निशा ने किसी तरह वीडियो कॉल कर पुलिस और अपने परिजनों को इशारे से घटना की जानकारी देकर मदद मांगी।

घटना की जानकारी मिलते ही डाॅयल 112 की मदद से घायल निशा को मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। कोरबा पुलिस ने मृतक शुभम के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल इस मामले मे उरगा थाना पुलिस ने घटनास्थल से बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button