CG – साइको किलर गिरफ्तार : 10 साल बाद छूटा साइको किलर, काम से लौट रही महिला को उतारा मौत के घाट, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म, पूछताछ में खुला दरिंदगी का राज…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 23 जुलाई को पानी से भरी जमीन पर झाड़ियों के पीछे महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में डीके साहू को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के साथ भी दुष्कर्म करने और उसे पानी में फेंककर मौके से फरार होने का आरोप है।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग रहते हुए भी उसने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था और करीब दो साल पहले 10 साल की सजा पूरी करने के बाद जेल से बाहर आया था। इसके बाद फिर से इस तरह की वारदात में शामिल होने का आरोप है।
पुलिस अब आरोपी की मनोदशा और उसके व्यवहार को समझने के लिए मनोवैज्ञानिक की मदद ले रही है। मामले में पुलिस की पूछताछ और जांच जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, 23 जुलाई को न्यू स्वागत विहार कॉलोनी के पास एक महिला का शव मिला था। मृतका बोरियाकला निवासी थी. उसकी एक बेटा और दो बेटियां हैं। वह पास की सोसायटी में खाना बनाने का काम करती थी। 23 जुलाई को सुबह करीब 8 बजे वह काम पर निकली थी लेकिन शाम तक नहीं लौटी। इसी दौरान एक परिवार ने पानी भरी जमीन में महिला का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या और रेप की पुष्टि हुई।
पुलिस ने जांच शुरू की और संदेही डीके साहू को हिरासत में लिया। दरअसल साहू ने घटना से कुछ दिन पहले बोरियाकला के पास एक नाबालिग लड़की से जबरदस्ती की थी। लड़की के विरोध करने पर किसी तरह वह बच गई। नाबालिग के परिवार ने पुलिस में शिकायत दी लेकिन पुलिस ने हल्की धाराओं (मारपीट) में केस दर्ज किया।
बताया जा रहा है कि संदेही की महिला पर कई दिनों से नजर थी। 23 जुलाई को वह महिला के इंतजार में सड़क पर बैठा था। उसने कुछ दूर तक उसका पीछा किया। सुनसान सड़क पर उसने महिला को पकड़ लिया। महिला चीखने-चिल्लाने लगी, तो उसका मुंह दबा दिया। वह उसे घसीटते हुए झाड़ियों के पीछे ले गया। उसने महिला का गला दबा दिया। महिला ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी ने शव के साथ दुष्कर्म किया और फिर शव को पानी में फेंककर फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था। सड़क सुनसान थी, लिहाजा कोई चश्मदीद भी नहीं था। वहीं साहू फोन का इस्तेमाल नहीं करता था, जिससे उसे पकड़ना और मुश्किल हो गया था। जानकारी के मुताबिक, साहू हर लड़की और महिला को बुरी नजर से देखता था। वह सेक्सुअल साइकोपैथ हो गया था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस मामले में कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।



