CG- लाखों के रेलवे कॉपर वायर चोरी का पर्दाफाश, सुरक्षा गार्ड ही निकला चोर, ऐसे खुला राज….

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बांकीमोंगरा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला घुड़देवा क्षेत्र में रेलवे के करीब 3 लाख रुपये कीमत के कॉपर वायर चोरी से जुड़ा है। इस मामले में चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि रेलवे की सुरक्षा में तैनात गार्ड ही चोरी में शामिल था। वहीं, दूसरा मामला SECL की सिंघाली खदान में घुसकर मारपीट करने का है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बांकी थाना के घुड़देवा में 3 लाख का कॉपर तार चोरी का आरोपी समेत जब्त किया गया है। 31 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 30-31 अक्टूबर की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने गेवरा से पेण्ड्रा रोड जाने वाली नई रेलवे लाईन परियोजना के घुड़देवा क्षेत्र से 300 मीटर OHE कॉपर केटेनरी वायर चोरी कर ली। इसकी कमीतर 3 लाख रुपये बताई गई। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की, इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तार को सिद्ध कबाड़ी ने बेचा है।
हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर सिद्ध कुमार बघेल ने बताया कि उसने गुलशन बर्मन और गिरीलाल पटले से चोरी का माल लिया था, और उसे किरण कबाड़ी दुकान के आकाश साहू को बेचा था। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि गुलशन बर्मन रेलवे में सुरक्षा गार्ड का काम करता था। पुलिस ने तीन पहिया बाइक को जब्त किया है।
दूसरा मामला SECL सिंघाली खदान का है, जहां बदमाशों ने घुसकर मारपीट की है। प्रार्थी ने शिकायत में बताया था कि वह अपने साथी मारखं यादव, जगतराम यादव, रमेश पटवा और घुमान दास के साथ सिंघाली खदान वर्कशॉप में तैनात था। रात करीब 8:30 बजे आरोपी आरोपी सोना उर्फ विरेन्द्र, परमेश्वर, तखत और विजय चोरी की नीयत से प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे और गाली-गलौज, पत्थरबाजी और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। इस मामले में आरोपी विरेन्द्र कुमार पाटले उर्फ सोना पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।



