छत्तीसगढ़

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में जमकर बरसे बदरा, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास का इलाका सुहाना हो गया। राजधानी रायपुर में अचानक से बादल छा गए हैं, तो आस पास के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश भी हुई है। अचानक बदले मौसम के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, महासमुंद समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से सामने आई जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश होने से तापमान में कमी आएगी। तापमान में कमी आने के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button