CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक, ठंड के बीच बरसेंगे बदरा, राजधानी समेत इन इलाकों में हो सकती है बारिश, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। सुबह ठंड का सामना करने के बाद लोगों को अब गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है। वहीं मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते प्रदेश के कई इलाकों रात में हल्की ठंड और दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
इसी बीच मौसम विभाग ने एक और बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी हिस्से और खासकर सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। वहीं राजधानी रायपुर सहित मैदानी इलाकों में फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर में बुधवार को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। दिन में हल्की गर्मी का अहसास होगा, जबकि सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रह सकता है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस (CG Weather Update Today) तक की कमी आने की संभवना जताई है। तापमान में कमी आने के कारण प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इतना ही नहीं प्रदेश के कई इलाकों में सुबह-शाम ठंड का असर तेज रहने की भी बात कही गई है।



