छत्तीसगढ़

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेंगे बदरा, रायपुर सहित इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश की वजह से कई जिलों की सड़के डूब गई है तो कहीं घरों और नालियों में लबालब पानी भर गया है। प्रदेश के कई नदी नाले उफान पर है। इसी बीच मौसम विभाग ने कड़ी चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

प्रदेश में आज भी में बारिश का दौर जारी रहेगा। आज भी कई इलाकों में होगी झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में यलो और आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रायपुर, महासमुंद, जांजगीर चांपा, बलौदाबाजार के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जनता से ख़राब मौसम के दौरान सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

सरगुजा, रायपुर और दुर्ग संभाग में सामान्य से अच्छी बारिश

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, छत्तीसगढ़ में मानसून लगातार सक्रिय है। 1 जून से अब तक प्रदेश में कुल 307.2 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। अच्छी बारिश के चलते खेती-किसानी की गतिविधियों में तेजी आ गई है और किसानों ने धान की बुवाई का काम तेज कर दिया है। शनिवार को प्रदेश में औसतन 17.7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक बारिश बिलासपुर संभाग में हुई, जबकि सरगुजा, रायपुर और दुर्ग संभाग में सामान्य से अच्छी बारिश दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button