छत्तीसगढ़

CG Rain Alert : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कई जिलों में आंधी तूफान के साथ होगी भारी बारिश, मानसून पकड़ेगा रफ्तार…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी बीच शनिवार शाम को रायपुर के अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश हुई। फुंडहर चौक में झमाझम बादल बरसे।

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में तीन अलग-अलग मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं, जिनके प्रभाव से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी। इसके चलते अगले तीन से चार दिनों में मानसून प्रदेश के शेष हिस्सों में भी पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।

विभाग का कहना है कि कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। किसानों के लिए यह बारिश लाभदायक साबित हो सकती है, वहीं निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका भी जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से भी परहेज करने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button