छत्तीसगढ़

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 और 16 जुलाई से राज्य में मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर जोर पकड़ने वाली हैं। जिसके बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 14 और 15 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने (वज्रपात) और भारी बारिश होने की आशंका है। इसके बाद 16 और 17 जुलाई को भी राज्य के अधिकांश जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।

तापमान में आएगी गिरावट

फिलहाल छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जा रहा है, लेकिन आने वाले दो दिनों के बाद इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालिया आंकड़ों की बात करें तो पेंड्रारोड में सबसे अधिक तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button