CG बारिश अलर्ट: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आकाशीय बिजली, गरज और वर्षा की संभावना

रायपुर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर ने छत्तीसगढ़ राज्य के लिए एक मौसम चेतावनी (Nowcast) जारी की है। आगामी कुछ घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम में अचानक बदलाव की संभावना है। हल्की मेघगर्जन (हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ आकाशीय बिजली और वर्षा की संभावना हैं.
प्रभावित होने वाले संभावित जिले:
सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, और दुर्ग.
आंधी के दौरान क्या करें और क्या ना करें (Do’s and Don’ts):
करें (Do’s):
वाहन सावधानी से चलाएं और कारों को सुरक्षित स्थानों पर पार्क करें.
नवीनतम चेतावनियों के साथ अपडेट रहें.
बदलते मौसम पर नज़र रखें और सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए तैयार रहें.
ऐसी वस्तुओं को सुरक्षित करें जो हवा के साथ गिर सकती हैं या उड़ सकती हैं.
ना करें (Don’ts):
पेड़ों के पास न जाएं और उनके नीचे शरण न लें.
किसी बाहरी गतिविधि की योजना न बनाएं.
जल निकायों, तालाबों, झीलों आदि के पास न जाएं.



