छत्तीसगढ़

CG Rain Alert : बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट… इन जिलों में बारिश की चेतावनी….

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में तापमान अपने चरम पर पहुंच चुका है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम में बदलाव की भविष्यवाणी की है। प्रदेश में हल्की बारिश, तेज़ हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों और सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।इस दौरान रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में भी आंशिक असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। वहीं दूसरी ओर, तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

मौसम विभाग में पदस्थ वरिष्ठ वैज्ञानिक सी. एस. के. अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के कई हिस्सों में शाम तक मौसम बदल सकता है। बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हवाओं की गति तेज होने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

हालांकि, अगले 5 दिनों के भीतर प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी की संभावना भी जताई जा रही है। इस कारण प्रदेश के कई जिलों में लू जैसे हालात बन सकते हैं, खासतौर पर बस्तर संभाग में इसका ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। लगातार बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हैं। दिन के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कई जगहों पर हीट स्ट्रोक के मामलों में भी इजाफा हुआ है। आमतौर पर अप्रैल के महीने में प्रदेश का मौसम अपेक्षाकृत खुशगवार रहता है, लेकिन इस बार तापमान में असामान्य वृद्धि से लोग चिंतित हैं।

Related Articles

Back to top button