छत्तीसगढ़

CG Rain Alert : फिर बदला छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज, इस जिले में ओलावृष्टि के साथ हुई जोरदार बारिश, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में भीषण गर्मी के बीच धमतरी में ओलावृष्टि के साथ जोरदार बारिश हुई है। जिले के रुद्री, धमतरी शहर समेत अन्य जगहों में करीब 10 ​मिनट तक बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आ गई। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों के भीतर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। जिन जिलों में बारिश और मौसम में बदलाव का अलर्ट जारी किया गया है उनमें बलरामपुर, धमतरी, गरियाबंद, कोरबा और सूरजपुर प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि 16 और 17 मार्च को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक और वज्रपात के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। हालांकि यह बारिश बहुत ज्यादा नहीं होगी, लेकिन इससे तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button