छत्तीसगढ़

CG Rain Alert : बदला छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज, इन जिलों में ओलावृष्टि और झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में बस्तर संभाग और उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है, जिससे किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह बदलाव एक सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण हो रहा है, जो प्रदेश में लगातार प्रभाव डाल रही है। इसके चलते तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं, तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस राजधानी रायपुर में दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

Back to top button