छत्तीसगढ़

CG Rain Alert : फिर बदला मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ में अंधड़-बारिश की चेतावनी, येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने पिछले तीन दिनों में जबरदस्त यू टर्न लिया है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 2 से 3 दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बदलाव से जहां लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं अचानक मौसम खराब होने से जनजीवन प्रभावित भी हो सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। ऐसे में किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें और तेज हवाओं के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button