छत्तीसगढ़

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश के आसार, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज और कल कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि यह बारिश व्यापक नहीं होगी, लेकिन स्थानीय स्तर पर राहत जरूर दे सकती है। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए यह बदलाव राहत भरा साबित हो सकता है।

बस्तर संभाग में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और विदर्भ क्षेत्र में बने सिस्टम के चलते अगले 24 से 48 घंटों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी बस्तर क्षेत्र की ओर बढ़ रही है। इसके साथ ही उत्तर-पूर्व विदर्भ के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इन दोनों मौसमी सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से बस्तर संभाग में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है

विशेषज्ञों का कहना है कि इसी कारण आज और कल के दौरान बस्तर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि यह बारिश व्यापक नहीं होगी, लेकिन स्थानीय स्तर पर राहत जरूर दे सकती है। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए यह बदलाव राहत भरा साबित हो सकता है।

Related Articles

Back to top button