छत्तीसगढ़

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 15-16 मार्च को बारिश और अंधड़ के आसार, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

रायपुर। मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर 69 डिग्री पूर्व और 33 डिग्री उत्तर में स्थित है।

14 मार्च से प्रदेश के उत्तरी भाग में उत्तर दिशा से तथा दक्षिणी भाग में दक्षिण दिशा से बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाओं के आने की संभावना है। वातावरण के निचले स्तर पर इन हवाओं के प्रभाव से मध्य छत्तीसगढ़ में एक विंड कनफ्लुएंस जोन बनने की संभावना है, जिसके कारण 15 और 16 मार्च को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण 13 मार्च से बस्तर संभाग के जिलों में वर्षा की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। 14 मार्च को दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं 15 और 16 मार्च को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

Related Articles

Back to top button