छत्तीसगढ़

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, गरज चमक के साथ बारिश की संभावना, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 1 अप्रैल के बाद छत्तीसगढ़ का मौसम बदलेगा। वहीं 2 और तीन अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बदलाव की संभावना जताई है। 1 और 2 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवा और हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

2 अप्रैल के बाद बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इस वजह से कुछ क्षेत्रों में इसका असर देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ से तमिलनाडु तक ट्रफ (द्रोणिका) महाराष्ट्र और कर्नाटक तक सक्रिय है। इस सिस्टम के चलते प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, तब तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही बना रहेगा और दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, 1 अप्रैल से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान तेज हवा के साथ मेघगर्जन और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। 2 अप्रैल को खैरागढ़, छुईखदान, गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, अंबागढ़ चौकी, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में बारिश की संभावना है। 2 अप्रैल को दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में भी हल्की बारिश हो सकती है।

रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बिलासपुर में अधिकतम 39 डिग्री, न्यूनतम 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। दुर्ग में अधिकतम 38.2 डिग्री, राजनांदगांव 38.9 डिग्री, जगदलपुर 38.2 डिग्री, सरगुजा में अधिकतम 34.8 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम में बदलाव का कारण मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में कोमोरान क्षेत्र से मध्य छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक एक द्रोणिका विस्तारित है। इसके साथ ही, समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवात भी स्थित है, जिसके प्रभाव से 1 अप्रैल को मौसम में बदलाव आएगा।

Related Articles

Back to top button