छत्तीसगढ़

CG- युवती से दुष्कर्म: घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक ने सुनसान मकान में दिया वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से रास्ता भटकी युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ऑटो चालक ने घर छोड़ने की बात कहकर उसे अपने साथ एक सुनसान मकान के अंदर ले गया और फिर डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम पंकज पाण्डेय है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता 23 अप्रैल की दोपहर करीब 2 बजे घर से बिना बतायें निकली थी। काफी देर तक जब पीड़िता घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने थाना कबीर नगर में गुम इंसान क्रमांक 20/26 दर्ज करायी थी। खोजबीन करने पर पीड़िता 25 अप्रैल को मिली। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वो रास्ता भटक गई थी। इसी बीच जब यदुवंशी चौक कबीर नगर के पास तालाब किनारे रात 8-9 बजे पहुंची।

एक आटो को रुकवाने पर आटो चालक ने उसे घर छोड़ने की बात कही। इसके बाद आटो वाले ने पीड़िता को अपने आटो में बिठाया और उसे एक सुनसान मकान में ले गया। जहां पर कोई नही था। पीड़िता को जबरदस्ती घर के अंदर ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 93/2026 धारा- 137(2),64(2),351(2) BNS कायम कर जाँच में लिया गया।

घटना को DCP संदीप पटेल (IPS) पश्चिम जोन द्वारा गंभीरता से लिया गया। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देश दिए गए। मामले में थाना प्रभारी कबीर नगर द्वारा थाना टीम तैयार कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में जाँच की। 25 अप्रैल को आरोपी ऑटो चालक पंकज पांडे पिता लालचंद पांडे उम्र 35 वर्ष को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

पंकज पाण्डेय पिता लालचंद पाण्डेय उम्र 35 वर्ष साकिन कबीर नगर लालमती अस्पताल के पास थाना कबीर नगर रायपुर (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button