छत्तीसगढ़

CG – लाल आतंक की कायराना करतूत : नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आने से महिला की मौत, इलाके में दहशत का माहौल…..

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में धमाका हो गया। जिसकी चपेट में आकर एक महिला बुरी तरह घायल हो गयी थी। वहीं अब महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक़, घटना उसूर पुलिस थाना क्षेत्र के बोट्टामरका हिल्स पर हुई है। बताया जा रहा है कि उसूर गांव के सोढ़ीपारा निवासी महिला सुशीला सोढ़ी बोट्टामरका हिल्स पर महुआ तोड़ने गयी थी। महुआ बिनने के बाद महिला वापस घर लौट रही थी तभी उसका र नक्सलियों द्वारा बिछाए प्रेशर आईईडी पर पड़ गया।

जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ। इसकी चपेट में आकर महिला बुरी तरह घायल हो गयी। महिला को उपचार के लिए तत्काल उसूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहाँ महिला का इलाज चल रहा था लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button