CG – क्षेत्रीय महामंत्री संगठन अजय जामवाल एवं महामंत्री संगठन पवन साय ने देश के सैनिक एवं बस्तर के जवानों के कुशलता की कामना…

क्षेत्रीय महामंत्री संगठन अजय जामवाल एवं महामंत्री संगठन पवन साय ने देश के सैनिक एवं बस्तर के जवानों के कुशलता की कामना
दंतेवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री संगठन अजय जामवाल एवं महामंत्री संगठन पवन साय ने सेना के जवानो एवं बस्तर के सैनिको के कुशलता की कामना के लिये दंतेवाड़ा स्थित माँ दंतेश्वरी के दर्शन किये।
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा की जा रही कार्यवाही की सराहना की।भारत के सैन्य शक्ति एवं सेना के अद्वितीय साहस देश के लिए समर्पण का प्रतिक है।भारतीय सेना के जाबाज लगातार अपना पराक्रम दिखा रहे है. सैन्य शक्ति के उच्च मनोबल के लिये एवं बस्तर के जवानों के लिये माँ दंतेश्वरी से मंगल कामना की है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संभाग प्रभारी रजनीश सिंह, सह प्रभारी निरंजन सिन्हा, नन्दलाल मोडामी, संग्राम सिंह राणा,दीपक बाजपेई, मुकेश शर्मा,सत्यजीत चौहान, नीलम ठाकुर,सोडमू कोर्राम सहित भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।