छत्तीसगढ़

CG Result ब्रेकिंग : पीडब्ल्यूडी, जल संसाधन विभाग में उप अभियंता पद के लिए भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, यहां एक क्लिक में देखें अपना रिजल्ट..…

रायपुर। लोक निर्माण विभाग और जल संसाधन विभाग में उप अभियंता के पदों पर व्यापम द्वारा ली गई भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। दोनों विभाग में उप अभियंता सिविल और उप अभियंता विद्युत/ यांत्रिकी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था और परीक्षा ली गई थी। विभाग की वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं।

जल संसाधन विभाग के द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर 121 उप अभियंता के पदों पर भर्ती के लिए 20 जुलाई को परीक्षा व्यापम ने ली थी। उक्त भर्ती परीक्षा का मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए गए थे एवं दावा आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवा कर अंतिम उत्तर तैयार किया गया। 4 सितंबर को व्यापम की वेबसाइट की वेबसाइट भर्ती परीक्षा के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं।

इसी तरह लोक निर्माण विभाग के लिए उप अभियंता के पदों पर भर्ती के लिए 13 जुलाई को परीक्षा ली गई थी। व्यापम की वेबसाइट पर मॉडल उत्तर जारी कर दावा आपत्ति मंगाई गई थी। प्राप्त दावा आपत्तियों के निराकरण के बाद रिजल्ट घोषित किया गया है।

दोनों परीक्षाओं के परिणाम परीक्षार्थी अपना रोल नंबर डाल https://vyapam.cgstate.gov.in पर देख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button