छत्तीसगढ़

CG – 23 दिन बाद खुला रिस्दा कुटीघाट लीलागर नदी पुल आवागमन शुरू ग्रामीणों नें प्रशासन का जताया आभार पढ़े पूरी ख़बर

कुटीघाट//लगातार भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुआ कुटीघाट लीलागर नदी पुल 23 दिन बाद सोमवार 10 अगस्त कों मरम्मत के बाद आज फिर से आवागमन के लिए खोल दिया गया है।

18 जुलाई भारी बारिश के बाद पुल का हाल बेहाल हो गया था जिसके बाद लोंगो की सुरक्षा कों ध्यान में रख कर प्रशासन नें पुल बंद कर दिया था जिसके बाद बिलासपुर शिवरीनारायण पामगढ़ मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया था। इससे आमजन और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस दौरान लोगों को मस्तूरी-अकलतरा के वैकल्पिक मार्ग से आना-जाना पड़ रहा था जिससे समय और दूरी दोनों बढ़ गई थी।

मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद अब पुल पर आवागमन शुरू हो गया है। पुल खुलने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

मालूम हो यह पुल बिलासपुर, मस्तूरी, रिस्दा जैसे दर्जनों गांव-शहरों को मूलमुला, पामगढ़, शिवरीनारायण, नरियरा, जांजगीर-चांपा से जोड़ता है। पुल बंद होने से इस पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी प्रभावित हुई थी।

पुल के फिर से शुरू होने पर स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन के प्रति आभार जताया है।

Related Articles

Back to top button