छत्तीसगढ़

CG Road Accident: तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया चक्काजाम और मांगा मुआवजा….

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में घटोली चौक के पास गुरुवार को तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आकाश पटेल (21 वर्ष) पिता शैलेंद्र पटेल, निवासी दर्री (बाराद्वार–सरहर) के रूप में हुई है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों व आसपास के लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

तेज हाइवा की टक्कर से बाइक युवक संभल नहीं पाया और सड़क पर गिर गया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा चालक को हिरासत में ले लिया। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने घटोली चौक रोड पर चक्काजाम कर दिया।

ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़का, शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तीन घंटे से अधिक समय तक सड़कों को जमा रखा। इसके चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। मौके पर तहसीलदार प्रशांत पटेल और चांपा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव पहुंचे और लोगों को समझाइश देने का प्रयास किया। अधिकारी, पुलिस बल और ग्रामीण लंबे समय तक सड़क पर खड़े रहे।

ग्रामीणों की नाराजगी का आालम ये, सड़क पर शव को रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। तहसीलदार ने तत्काल पारिवारिक सहायता राशि 75 हजार रुपये देने की घोषणा की। इसमें 50 हजार रुपये वाहन मालिक की ओर से तथा 25 हजार रुपये शासन की ओर से दिए गए। मुआवजे की राशि मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए, जिसके बाद शव को सड़क से हटाया गया और यातायात धीरे-धीरे बहाल हो सका।

Related Articles

Back to top button