छत्तीसगढ़

CG – नदी में तैरती मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या फिर….इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र सनसनी खेज मामला सामने आया है। अरपा नदी में एक अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश पानी में तैरती हुई मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। नदी के आसपास से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने जब शव को पानी में तैरते हुए देखा, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों और समय का खुलासा हो पाएगा।

Related Articles

Back to top button