छत्तीसगढ़

CG- भाजपा कार्यालय में बैठकों का दौर शुरू, स्मृति ईरानी के सख्त निर्देश, मंत्रियों की शिकायतों ने बढ़ाई सरगर्मी…..

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी की मौजूदगी में मैराथन बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिसमें पार्टी के विधायकों और पदाधिकारियों के साथ अहम चर्चाएं हो रही हैं।

संगठन और सरकार को स्पष्ट संदेश बैठक की शुरुआत में ही प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने संगठन और सरकार को लेकर एक स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने पार्टी नेताओं को संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनता के बीच पार्टी की पकड़ को और गहरी करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही, उन्होंने वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक समय बिताने पर जोर दिया है, ताकि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बना रहे।

मिशन 2028 और विकास का संकल्प बैठक के दौरान ‘मिशन 2028’ को लेकर भी रूपरेखा पर चर्चा की गई। पार्टी ने प्रदेश की अस्मिता, विकास और सुशासन की पुनर्प्रतिष्ठा का संकल्प लिया है। नेताओं से आह्वान किया गया है कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी तन्मयता से जुट जाएं।

पहले दिन ही मंत्रियों के खिलाफ शिकायतें बैठक का एक अहम पहलू यह भी रहा कि बैठकों के पहले ही दिन कुछ मंत्रियों के कार्यप्रणाली और व्यवहार के खिलाफ शिकायतें भी सामने आई हैं। इन शिकायतों पर पार्टी आलाकमान का क्या रुख रहता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button