अन्य ख़बरें

CG- ‘स्ट्रेंजर मीटअप’ पार्टी पर बवाल: सोशल मीडिया पर वायरल इनविटेशन-वीडियो, विरोध के बाद कैफे ने बुकिंग की रद्द…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी को लेकर हिंदू संगठन के द्वारा जमकर विरोध किया जा रहा है। पार्टी को लेकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर इनवेटेशन और वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल इनवेटेशन के मुताबिक पार्टी का आयोजन 26 अप्रैल को रखा गया था। आयोजन को पंजाब की इवेंट कंपनी करने वाली थी।

बताया जा रहा है कि इवेंट से जुडे लोगों ने न्यू राजेंद्र नगर स्थित एक कैफे को बिना जानकारी दिए बुकिंग कर लिए थे। कैफे संचालक को जब स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी की जानकारी मिली तो उन्होंने बुकिंग को तत्काल कैंसल कर दिया। यह आयोजन नुक्कड कैफे में होने वाला था। सोशल मीडिया पर इसका प्रचार-प्रसार जोरों-सोरों से चल रहा था।

साथ ही युवाओं को पार्टी में शामिल होने आमंत्रित किया जा रहा था। पार्टी को लेकर फीस समेत अन्य विवरण दिए गए थे। कार्यक्रम का वीडिया भी सोशल ‘स्ट्रेंजर मीटअप’ पार्टी पर बवाल: सोशल मीडिया पर वायरल इनविटेशन-वीडियो, विरोध के बाद कैफे ने बुकिंग की रद्दमीडिया में वायरल हो रहा है।

वीडियो में युवक-युवतियां डांस करते और पार्टी करते दिख रहे हैं। वीडियो में लिखा है कि लाॅस्ट थ्री स्लाॅट फ्री। साथ ही वीडियो में जानकारी दी गई कि वुमंस की बुकिंग हाउसफुल हो चुकी है।

इधर, जैसे ही स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी के संबंध में हिंदू संगठन को जानकारी मिली तो बजरंग दल के कार्यकताओं ने इसका विरोध शुरू किया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि इस तरह की पार्टी के नाम से अश्लीलता परोसी जाती है। पार्टी में लव जिहाद को बढ़ावा दिया जाता है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जानिए क्या होती है स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी

स्ट्रेंजर पार्टी या स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी में वे लोग शामिल होते हैं, जो एक दूसरे को पहले से नहीं जानते हैं। मेट्रों शहरों में इस तरह की पार्टी का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button