Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – सर्व यादव समाज प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु का जशपुर दौरा लोगों से की मुलाकात विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा गोकुलाष्टमी महोत्सव में होंगे शामिल पढ़े पूरी ख़बर

जशपुरनगर//सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु मंगलवार को जशपुर जिले के महनई, सुलेशा, पंडरा पाठ होते हुए सन्ना पहुंचे इस दौरान क्षेत्र गणमान्य नागरिक, यादव समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया । यहां उन्होंने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में समाज के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने और एकता को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की, बैठक का मुख्य उद्देश्य ब्लॉक स्तरीय संगठन का गठन एवं पदाधिकारियों का चयन करना था

इस बिच सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की एकता, शिक्षा, और युवा सशक्तिकरण ही प्रगति का आधार है। उन्होंने समाज के युवाओं से संगठित होकर समाज सेवा और जनहित के कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया ।

बैठक में समाज के भविष्य की दिशा तय करने हेतु शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एकता और अगली पीढ़ी को संस्कारित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। अंत में समाज की सेवा में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

इस बीच प्रदेश अध्यक्ष ने सर्व यादव समाज के सामाजिक कार्यक्रम होने वाले स्थाई स्थल का भी निरीक्षण किया

प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु आज जशपुर जिले के कंडोरा स्थित गोकुलाष्टमी महोत्सव में दोपहर शामिल होंगे

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ संतोष यादव युवा विंग संभागीय सचिव ,नंदलाल यादव शंकरगढ़ मुरारी यादव अध्यक्ष शंकरगढ़ संरक्षक रामस्वरूप यादव सन्ना,सन्ना इकाई अध्यक्ष रामनारायण यादव,पूर्व अध्यक्ष सन्ना ईयूनाथ यादव,सच्चिदानंद यादव,कोषाध्यक्ष कमेन्दर यादव, सचिव सह मीडिया प्रभारी शिवकुमार यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद यादव,संरक्षक लक्ष्मण यादव,रामकुमार यादव दयाशंकर यादव उत्तम यादव,अनुज यादव,संत कुमार यादव के साथ बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button