छत्तीसगढ़

CG School News : छुट्टियों के बाद आज से फिर खुले स्कूल, नए शिक्षण सत्र का शुभारंभ, छात्रों की लौटी रौनक…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज यानी 16 जनू से नया शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो रही है। समस्त विद्यालयों में शाला प्रवेश उत्सव मनाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। राज्य की सभी शासकीय-अशासकीय स्कूलों में आज से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। आज से 27 जून तक शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। जिसके बाद 30 जून को शाला प्रवेश उत्सव का बड़ा कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में सीएम साय समेत शिक्षा मंत्री शामिल होंगे। इस दौरान बच्चों को यूनिफॉर्म, किताब व साइकिल का वितरण किया जाएगा।

प्रवेश उत्सव को एक उत्सव का रूप देने के लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके तहत गांवों और शहरी वार्डों में मुनादी कराई जाएगी। बैनर-पोस्टर और रैलियों के जरिए जागरूकता बढ़ाई जाएगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शाला विकास समितियों और पालकों (अभिभावकों) की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

विभाग ने निर्देश दिया है कि स्कूल खुलने से पहले भवनों, परिसरों और कक्षाओं की पूरी साफ-सफाई और आवश्यक मरम्मत कर ली जाए। मरम्मत योग्य भवनों का काम 15 जून 2026 तक हर हाल में पूरा करने को कहा गया है ताकि बच्चों को एक आकर्षक और प्रिंट-रिच (शैक्षणिक चित्रों और दीवारों पर लिखी जानकारियों से लैस) वातावरण मिल सके।

Related Articles

Back to top button