छत्तीसगढ़
CG – गर्लफ्रेंड को छेड़ने पर आपस में भिड़े स्कूली छात्र, थाने से चंद मीटर की दूरी पर हुई मारपीट……

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आई है। दरअसल, यहां पर स्कूली छात्रों के बीच गुटीय संघर्ष देखने को मिली। गुटीय संघर्ष का कारण जानकर आप दंग रह जाएंगे।
दरअसल, रायपुर के कोतवाली इलाके में स्कूली छात्रों के बीच गुटीय संघर्ष की घटना सामने आई। घटना मालवीय रोड पर थाने से सिर्फ कुछ मीटर की दूरी पर हुई। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत एक छात्र की गर्लफ्रेंड को छेड़ने के आरोप से हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्ष के छात्र आपस में भिड़ गए और बीच सड़क पर मारपीट शुरू हो गई। घटना के समय सड़क पर काफी भीड़ जुट गई थी और राहगीरों ने तुरंत वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।



