मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG School Teacher Recruitment : स्वामी आत्मानंद स्कूलों में निकली भर्ती, इन पदों पर कर सकते हैं आवेदन,जाने डिटेल…

On: January 6, 2025 11:55 AM
Follow Us:
---Advertisement---

सुकमा/ जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीआर मंडावी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकमा जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पावारास, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोंटा एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छिन्दगढ़ के लिए शैक्षिक और गैर शैक्षिक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। संस्थानों में रिक्त व्याख्याता, शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, प्रधान पाठक, सहायक शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक, ग्रंथपाल एवं सहायक ग्रेड 02 के पदों पर भर्ती किया जाना प्रस्तावित है। विज्ञापन की विस्तृत जानकारी, आवेदन पत्र का प्रारूप तथा नियम-शर्ते सुकमा जिले के वेबसाईट www.sukma.gov.in एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर देखा जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी विज्ञापन में उल्लेखित शर्तों एवं अर्हता के साय निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र 13 जनवरी तक बंद लिफाफे में पंजीकृत स्पीड पोस्ट-रजिस्टर्ड डाक से या स्वयं उपस्थित होकर कार्यालयीन समय शाम 05 बजे तक जमा कर सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें