छत्तीसगढ़

CG School Timing Change : स्कूलों के समय में हुआ परिवर्तन, शनिवार को इस तरह संचालित होगे स्कूल, देखें शेड्यूल…..

रायपुर। राज्य सरकार ने शनिवार को लगने वाले स्कूल के समय में ना केवल बदलाव कर दिया है,साथ ही इस दिन की पढ़ाई के साथ ही बच्चों की गतिविधियों को लेकर भी जरुरी रद्दोबदल किया गया है। जरुरी बदलाव में सुबह होने वाले योग और व्यायाम अब दोपहर को होगा। दोपहर भोजन के बाद बच्चे योग और व्यायाम करेंगे। पहले की व्यवस्था पर नजर डालें तो शनिवार को स्कूल सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक लगाई जाती थी। नए निर्देशों के अनुसार अब सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे। शिक्षक नेता भी इस आदेश को अव्यवहारिक मान रहे हैं और पूर्व की तरह ही शनिवार को स्कूल संचालन की मांग कर रहे हैं।

शनिवार को इस तरह संचालित होगे स्कूल

10:00-10:15: प्रार्थना, राष्ट्रगान, एवं माहवार थीम पर विचार।

10:15-11:05 (पहला कालखंड): मातृभाषा, पुस्तकालय, आकलन आधारित उपचारात्मक शिक्षा।

11:05-11:55 (दूसरा कालखंड): गणित व उपचारात्मक शिक्षा।

11:55-12:05: लघु अवकाश।

12:05-12:55 (तीसरा कालखंड): अंग्रेजी व उपचारात्मक शिक्षा।

12:55-1:45 (चौथा कालखंड): पर्यावरण व उपचारात्मक शिक्षा।

1:45-2:35: भोजन अवकाश।

2:35-3:15 (पांचवां कालखंड): वर्कबुक, रीडिंग-राइटिंग, विषयवार उपचारात्मक शिक्षा।

3:15-4:00 (अंतिम कालखंड): शारीरिक शिक्षा, योग, खेल, कला व बागवानी। पहले जो गतिविधियां सुबह कराई जाती थीं (जैसे व्यायाम, खेलकूद आदि), अब वे अंतिम कालखंड में कराई जाएंगी।

Related Articles

Back to top button