छत्तीसगढ़
CG – School Timing Change : स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, जानिये अब कितने बजे से कितने बजे तक होगा स्कूलों का संचालन…..

बालोद। एक अप्रैल से स्कूल का समय बदल जायेगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक अप्रैल माह में सभी स्कूल की टाइमिंग सुबह 7.30 से 11.30 बजे होगी। दरअसल स्कूल शिक्षा विभाग का 1.09.2018 का स्टैंडिंग आर्डर अभी भी बरकरार है। उसी आदेश के तारतम्य में बालोद डीईओ ने ये आदेश जारी किया है।
ये आदेश सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। सभी बीईओ और प्राचार्यों को जारी आदेश में कहा गया है कि शासन के आदेश के अनुरूप स्कूलों के संचालन की व्यवस्था करें। हालांकि परीक्षा और मूल्यांकन का काम पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुरूप ही संपादित होगा।