छत्तीसगढ़
CG School Timing Change : इन जिलों में स्कूलों के समय में हुआ परिवर्तन, डीईओ ने जारी किया आदेश, जानें अब कब से कब तक लगेंगे स्कूल…..

धमतरी/कबीरधाम। स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में अलग-अलग जिलों से आदेश जारी होना शुरू हो गया है। जारी आदेश में जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के संचालन समय में बदलाव का आदेश दिया है। धमतरी और कबीरधाम जिले से जारी आदेश के मुताबिक स्कूल की परीक्षा को लेकर समय में बदलाव किया गया है। दरअसल 16 मार्च से सुबह प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला की वार्षिक परीक्षा शुरू हो रही है।
लिहाजा आज 13 मार्च से सुबह प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्कूल संचालित होगी। सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक शाला का संचालन किया जायेगा।
पूर्व माध्यमिक स्कूलों की परीक्षा दिन को पूर्व माध्यमिक शालाएं 12 बजे तक संचालित होगी।





